Maiya Samman Yojana Latest Update: वूमेंस डे के दिन महिलाओं को जारी की जाएगी किस्त, जानिए डिटेल्स

Maiya Samman Yojana Latest Update : जारी की जा चुकी है, जिसके अनुसार योजना के तहत 8 मार्च को यानि International Women’s Day के दिन लाभार्थी महिलाओं के अकाउंट में किस्त ट्रांसफर की जाएगी। इस बार महिलाओं को एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन किस्तों का फायदा एक साथ मिलेगा। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि महिलाओं के अकाउंट में ₹5000 तक की धनराशि इकट्ठा आ सकती है। आईए जानते हैं पूरी डिटेल्स–

Maiya Samman Yojana Latest Update

झारखंड की महिलाओं को अपनी पिछली किस्तों का इंतजार बहुत ही बेसब्री से है। ऐसे में Maiya Samman Yojana Latest Update उनके लिए बड़ी खुशखबरी हो सकती है। महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने को है आने वाली 8 मार्च को सरकार की तरफ से महिलाओं के अकाउंट में लाभ राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। होली से पहले महिलाओं के अकाउंट में ₹5000 की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी जिससे महिलाएं अपना होली का त्यौहार अच्छी तरह से मना सकती हैं।

क्यों आएंगे ढाई हजार की जगह ₹5000?

आपको बता दे विधानसभा चुनाव और जांच प्रक्रिया के चलते Maiya Samman Yojana के तहत जनवरी और फरवरी महीने की लाभ राशि महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर नहीं की गई थी। इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की लाभ राशि ट्रांसफर की जाती है तो इस हिसाब से ₹5000 की लाभ राशि मार्च महीने में ट्रांसफर की जाएगी। यदि इस महीने की लाभ राशि भी महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है तो ऐसी संभावना है कि महिलाओं के अकाउंट में ₹5000 की जगह ₹7500 आ सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, ये एक अनुमानित जानकारी है।

हजारों लाभार्थियों के नाम लिस्ट से काटे गए

कुछ समय पहले ये अपडेट सामने आई थी कि योजना के तहत काफ़ी फर्जी नाम के लाभार्थी भी इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। जांच के दौरान लगभग 42,432 फर्जी लाभार्थियों के नाम योजना की लाभार्थी लिस्ट से काटे जा चुके हैं। अब इन फर्जी लाभार्थियों के अकाउंट में पैसे नहीं ट्रांसफर होंगे। इतना ही नहीं फर्जी लाभ उठाने की वजह से इन पर सरकारी कार्रवाई भी की जा सकती है।

इन लोगों को सत्यापित राशन कार्ड के जरिए भेजी जाएगी लाभ राशि

मैया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत लाभ राशि भेजे जाने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। जिन महिलाओं का बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है उन्हें सत्यापित राशन कार्ड के आधार पर लाभ राशि ट्रांसफर की जाएगी, लेकिन जल्द ही आधार बैंक लिंकिंग की प्रक्रिया को पूरी करवा ले क्योंकि आने वाले समय में इस योजना के तहत उन्हें लाभुकों को लाभ प्रदान किया जाएगा, जिनके आधार और बैंक अकाउंट लिंक है।

इस योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक अकाउंट में लाभ राशि ट्रांसफर की जाएगी।

मैया सम्मान योजना के तहत क्या लाभ प्राप्त हो रहे हैं?

  • झारखंड सरकार की तरफ से मैया सम्मान योजना को राज्य की गरीब महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
  • ऐसे में ये योजना उनके लिए काफी लाभकारी है जो अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहती है।
  • इस योजना के तहत हर महीने लाभार्थियों के अकाउंट में ढाई हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं, जिससे महिलाएं अपने खर्चों को आसानी से निपटा सकती हैं।
  • सरकारी योजना इसलिए शुरू की है कि महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिल सके और उन्हें सशक्त और संबल बनाया जा सके।
  • झारखंड राज्य की 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • मैया सम्मान योजना की के बारे में आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े – LIC Bima Sakhi Yojana के लाभ जानकार रह जाएंगे हैरान, बहुत सी महिलाओं ने किया आवेदन, और आपने?

इसे भी पढ़े – आपके बैंक अकाउंट में गैस सब्सिडी के ₹300 मिले या नहीं? बिना देरी किये तुरंत करे स्टेटस चेक

इसे भी पढ़े – किसानों को मात्र 2% ब्याज पर मिलेगा लाखों रुपए लोन, किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए फायदा

Leave a Comment