Ladli Behna Yojana Amount Hike: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहन योजना में इस समय महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में भेजी जा रही है। अपनी अगली क़िस्त का इंतजार कर रही सभी महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने सिंगल क्लिक करके लाभ राशि उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। इस योजना के माध्यम से आने वाले समय में महिलाओं को हर महीने ₹3000 की राशि दी जाएगी।
सभी महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि आखिर ₹3000 की राशि कब मिलना शुरू होगी और इसका लाभ कौन-कौन सी महिलाओं को मिलेगा, तो लिए इसके बारे में हम जानकारी प्राप्त करते हैं।
Ladli Behna Yojana Amount Hike
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश की देवास गांव में डॉक्टर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के अकाउंट में लगभग 1553 करोड रुपए की राशि को ट्रांसफर कर दिया है। इसके अलावा 56 लाख से भी अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को 335 करोड रुपए सिंगल क्लिक में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड रुपए सिंगल क्लिक में ट्रांसफर किए गए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान
यहां पर एक लोकार्पण कार्य और भूमि पूजन कार्य में शामिल हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मध्य प्रदेश में जितने भी गरीब परिवार हैं, किसान हैं, युवा और महिलाएं हैं, उनको बेहतरीन मौका प्रदान करने के लिए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्ति बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार चाहती है कि राज्य में जितने भी युवा हैं उनका रोजगार मिले और इसी के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों को इन्होंने इन्वेस्टर समेत में भी बुलाया है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना जो बुजुर्ग हैं। उनको पेंशन प्रदान करना है ताकि वह अपना जीवन यापन बेहतरीन तरीके से कर सकें।
क्या है लाडली बहना योजना की पात्रता
- आप सभी की जानकारी के लिए बता दें की लाडली बहन योजना के अंतर्गत 18 से 60 वर्ष की उम्र की महिलाएं आवेदन कर।
- जो भी महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं उनका मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होगा तभी लाभ मिलेगा।
- आपका जो बैंक अकाउंट है वह आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
कैसे मिलेंगे ₹3000
हर महीने की 10 तारीख को लाडली बहन योजना की किस्त अकाउंट में जारी की जाती है। ऐसे में आपको इसकी अगली किस्त की राशि 10 मार्च 2025 को मिल सकती है। तब तक आपको कुछ समय का इंतजार करना होगा। इसके बाद में आने वाले समय में महिलाओं को योजना के अंतर्गत ₹3000 भी प्रदान किया जा सकते हैं।
लाडली बहन योजना की शुरुआत में ही बताया गया था कि पहले ₹1000 हर महीने दिए जाएंगे। बाद में इन्हें बढ़ाकर 1250 किया जाएगा। इसके बाद में अगले स्टेप में ₹1500, उसके अगले स्टेप में 1750 रुपए और ठीक इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए अंत में महिलाओं को ₹3000 हर महीने इस योजना के अंतर्गत मिलेंगे।
इसे भी पढ़े – बिना आधार कार्ड लिंक किये भी मिलेगा योजना का पैसा, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
इसे भी पढ़े – मुर्गी फार्म खोलने के लिए मिल रहा है ₹900000 तक का लोन, मिलेगी 33% की सब्सिडी
इसे भी पढ़े – बीएड रजिस्ट्रेशन की तारीख आई सामने, देखें एग्जाम का पूरा टाइम टेबल