2027 में आयेगी Stree Samman Samriddhi Yojana, अखिलेश ने अभी से किया वादा

Stree Samman Samriddhi Yojana: भारतीय राजनीति में महिला वोटरो का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। किसी भी पार्टी की “जीत की कुंजी” हो सकती हैं ‘महिला मतदाता’ इसलिए सभी राजनीतिक दलों में ये होड़ मची है कि वो किस प्रकार से महिला मतदाताओं को लुभा सकते हैं। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना की घोषणा कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि वर्ष 2027 में होने वाले चुनावों के लिए अखिलेश का ये बड़ा चुनावी पैतरा हो सकता है।

Stree Samman Samriddhi Yojana, X पर शेयर किया कैंपेन वीडियो

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव(UP Assembly Elections) वर्ष 2027 में होने वाले हैं लेकिन विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की तरफ से अभी से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते सोमवार को अपने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म X पर एक कैंपेन वीडियो शेयर किया जहां उन्होंने महिलाओं के उत्थान और समृद्धि के लिए “स्त्री सम्मान समृद्धि योजना(Stree Samman Samriddhi Yojana)” लागू करने का वादा किया है।

अखिलेश यादव का X Post

X-Post के जरिए न सिर्फ उन्होंने “स्त्री सम्मान समृद्धि योजना” की शुरुआत करने की घोषणा की बल्कि ये भी लिखा कि इस योजना के जरिए राज्य की हर बालिका, युवती और नारी को सशक्त बनाया जाएगा। इतना ही नहीं अखिलेश ने महिलाओं और लड़कियों को मोबाइल और प्रतिभावान छात्राओं को लैपटॉप प्रदान करने का वादा भी अपने X Post के जरिए किया।

Stree Samman Samriddhi Yojana की डिटेल्स

अखिलेश के X पोस्ट के अनुसार स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू होने के बाद योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सीधे लाभ राशि भेजी जाएगी। लाभ राशि कितनी होगी इस बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है।

राज्य सरकारों का महिलाओं पर ध्यान है बहुत

जब से ये सामने आया है कि महिलाएं किसी की सत्ता को हिला सकती हैं या सत्ता से हटा सकती है तबसे राज्य सरकारें महिलाओं को प्रमुखता से ले रही हैं। विभिन्न राज्यों में महिलाओं के लिए विभिन्न तरह की योजनाओं की शुरुआत की गई है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए बहुत ही लाभकारी योजनाएं देशभर की राज्यों में चलाई जा रही है। जिससे महिलाएं अपना जीवन स्तर बेहतर बना सकती है।

प्रचलित है इन राज्यों की योजनाएं

मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना के बारे में तो आपको पता ही होगा। वर्ष 2023 में इस योजना की शुरुआत की गई जिसके तहत मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी महिलाओं को हर महीने ₹1200 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।इसी तरह से महाराष्ट्र में भी माझी लाडकी बहन योजना की शुरुआत की गई जिसके तहत हर महीने महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना के तहत गरीब महिलाओं के अकाउंट में हर महीने ₹1000 ट्रांसफर की जाते हैं।

इसी तरह से झारखंड की मैया सम्मान योजना भी इसी उद्देश्य से शुरू की गई है कि महिलाओं को आर्थिक लाभ प्रदान किया जाए। इस योजना के तहत झारखंड राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

उत्तर प्रदेश में कन्या सुमंगला योजना भी बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें बालिकाओं के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। इससे गरीब लड़कियां अपने भविष्य को संवार सकती हैं।

8 मार्च से दिल्ली में शुरू हो रही है ये योजना

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद महिला समृद्धि योजना शुरू की गई है। ये लेटेस्ट योजना है जिसमें दिल्ली के स्थाई निवासी गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा किया गया है। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च यानि International Women’s Day के अवसर पर शुरू हो जाएगी।

अखिलेश यादव का चुनावी पैतरा

अखिलेश यादव की तरफ से किए गए इस पोस्ट से पता चल रहा है कि वो 2027 के चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। उनका ये चुनावी पैतरा काम करेगा या नहीं ये आने वाले चुनाव ही बता सकेंगे।

इसे भी पढ़े – इस दिन से Account में आने लगेगी लाभराशि, महिलाएं हुई खुश

इसे भी पढ़े – राज्य कर्मियों के लिए बड़ी सौगात, जानिए योजना की पूरी डिटेल्स

Leave a Comment